Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मरीज की पेशाब की थैली से निकली दुर्लभ पथरी, साइज और वजन देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:30 PM (IST)

    संभल के पार्थ हास्पिटल में एक मरीज की पेशाब की थैली से 400 ग्राम से अधिक वजन की दुर्लभ पथरी निकाली गई। डॉक्टरों ने ओपन सिस्टोलिथोटामी विधि से सफल ऑपरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. संभल के पार्थ हास्पिटल में हुआ दुर्लभ ऑपरेशन।

    2. मरीज की पेशाब की थैली से निकली 400 ग्राम की पथरी।

    3. डॉक्टर अमन अग्रवाल ने 30 साल में पहली बार देखी इतनी बड़ी पथरी।

    जागरण संवाददाता, संभल। पार्थ हास्पिटल में एक ऐसे मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसकी पेशाब की थैली (ब्लैडर) में 400 ग्राम की पथरी थी। डॉक्टर ने ओपन सिस्टोलिथोटामी विधि से मरीज का ऑपरेशन किया। डॉक्टर के अनुसार, इतनी बड़ी पथरी होना काफी दुर्लभ है।

    शनिवार को हास्पिटल में बदायूं जिले की बिसौली तहसील के गांव कुंआडांडा निवासी मरीज परवेज आया, जिसके पेट में भयंकर दर्द था। मरीज के आवश्यक चेकअप करने पर पता चला कि उसके दांये गुर्दे में काफी सूजन है तथा पेशाब की थैली में काफी बड़ी पथरी है।

    इसके बाद अस्पताल के यूरोलाजिस्ट डॉ. अमन अग्रवाल व डॉ. संतोष कुमार झा ने अपनी टीम के साथ परवेज का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी पेशाब की थैली से 400 ग्राम वजन से भी थोड़ी ज्यादा वजन की पथरी निकाली गई। पथरी का साइज और वजन देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

    डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि इतने वजन की पथरी काफी दुर्लभ होती है। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में इतनी बड़ी पथरी पहली बार देखी है। उन्होंने बताया कि मरीज का ऑपरेशन ओपन सिस्टोलिथोटामी विधि से किया गया, जिसमें पेट के निचले हिस्से में चीरा लगाकर पथरी निकाली जाती है।

    खबरें और भी

    इस स्थिति में पथरी पेशाब की थैली से चिपक जाती है, जिसे किसी विधि से तोड़कर नहीं निकाला जा सकता। ऐसे में यह पथरी पूरी ही निकाली जाती है। हास्पिटल संचालक डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। चार-पांच दिन में उसे छुट्टी दे दी जाएगी।