विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मृत लोगों के नाम पर 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा! उत्तराखंड से बिहार तक एक्शन में पुलिस, 22 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published: Thu, 20 Aug 2026 07:15 PM (IST)

मृत और मरणासन्न लोगों के नाम पर 100 करोड़ के फर्जी बीमा घोटाले में पुलिस 22 आरोपियों की संपत्ति का ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. बीमा घोटाले के 22 आरोपितों की संपत्ति का सत्यापन जारी

  2. यूपी के बाहर रहने वाले आरोपितों के नाम-पते भी खंगाल रही पुलिस

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। मरणासन्न और मृत लोगों के नाम पर फर्जी बीमा पालिसी कराकर करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले अंतरराज्यीय बीमा गिरोह के आरोपितों की संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना जारी है। अब तक 74 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं और संभल समेत पांच जिलों में 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जांच में गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों तक फैला मिला है और बीमा धोखाधड़ी से 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने का अनुमान है।

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि जनपद में रहने वाले आरोपितों की संपत्तियों का सत्यापन पूरा करने के बाद अब बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों और जिलों में पुलिस टीमें भेजी जा रहीं हैं। ये टीमें गैंगस्टर एक्ट में नामजद शेष 22 आरोपितों की संपत्तियों का सत्यापन कर रही हैं।

इनमें बिहार के औरंगाबाद निवासी शैलेन्द्र कुमार, गांव बड़की इग्लीश, थाना पौथु, पोस्ट टेमुरा और उसका झारखंड के रांची स्थित वर्तमान पता मकान नंबर 501, प्रगति गार्डेनिया, थाना चुटिया शामिल है।

उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाले अभिषेक वर्मा उर्फ अमित उर्फ मन्दीप, मूल निवासी मोहल्ला कल्लू नगला बबराला, थाना गुन्नौर, वर्तमान पता उदयपुरी चौपला, गनेश कुंज, पीरूमदारा, थाना रामनगर की संपत्तियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

इसके अलावा अमरोहा के रोहित त्यागी निवासी ब्रह्माबाद थाना सैदनंगली और अमित निवासी मस्जिद मोहल्ला बबराला, हाल निवासी मोहल्ला अलीपुर चौपला थाना गजरौला, बुलंदशहर के नितिन चौधरी निवासी कोठियात देवीपुरा द्वितीय थाना कोतवाली नगर का सत्यापन कराया जा रहा है।

साथ ही हाल निवासी यस बैंक अनूपशहर शाखा और अभिनेश राघव निवासी बहलौलपुर थाना छतारी, हाल निवासी यस बैंक अनूपशहर शाखा और मुरादाबाद के आराम सिंह निवासी अल्लाहपुर थाना बिलारी, मौ. दानिश निवासी बहेड़ी ब्रहमनान थाना भोजपुर और आकाश यादव निवासी शाहबाद ईदगाह रोड बिलारी की संपत्तियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के 25 आरोपितों के विरुद्ध 21 अगस्त 2025 को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इनमें सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा उर्फ करण, सचिन शर्मा और गौरव शर्मा की 11.89 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। अब शेष 22 आरोपितों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

संभल में सूरजपाल, शाहरुख खान, हीरेन्द्र कुमार, कृष्ण अवतार शर्मा और प्रेम सिंह यादव आदि की संपत्तियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। वहीं अन्य राज्यों में संपत्तियों की जानकारी जुटाने के बाद रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। संस्तुति और न्यायालय की अनुमति मिलने पर अवैध तरीके से अर्जित चिह्नित संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 15 साल पहले प्यार के लिए अपनाया था इस्लाम, अब संभल के कप्तान सिंह ने परिवार संग मांगी सनातन धर्म में वापसी की अनुमति