Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निकाह के महज 8 दिन बाद टूटा सपना: तीन तलाक देकर नवविवाहिता को घर से निकाला

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM (IST)

    गुन्नौर में एक नवविवाहिता को निकाह के सिर्फ आठ दिन बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता खुशनुमा की शिकायत के बाद पुलिस ने पति जौएब सहित पां ...और पढ़ें

    तीन तलाक

    तीन तलाक

    संवाद सूत्र, बबराला (संभल)। एक नवविवाहिता को निकाह के महज आठ दिन बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुन्नौर नगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी खुशनुमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 17 फरवरी 2026 को बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमहल निवासी जौएब के साथ हुआ था।

    आरोप है कि निकाह से पहले उसने पति को सोने की लोंग, चांदी की पाजेब, 42 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति, सास इशरत जहां, ससुर निसार, ननद महक और देवर कबीर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

    उसे पर्याप्त खाना तक नहीं दिया जाता था और मामूली बातों पर मारपीट की जाती थी। बताया कि 25 फरवरी को सभी आरोपितों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसके बाद पति उसे बस में बैठाकर गुन्नौर चौराहे पर छोड़ गया और घर वापस न आने की बात कही।

    काफी समझाने के बावजूद पति ने गुस्से में आकर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर गुन्नौर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संभल में 'बुलडोजर एक्शन': सरकारी जमीन पर बना 30 साल पुराना अवैध मदरसा और मस्जिद जमींदोज