विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी की शादी की खबर सुनते ही कोतवाली पहुंची तीन बच्चों की मां, खूब हुआ हंगामा; संभल का मामला

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:13 PM (IST)

संभल में एक महिला ने अपने प्रेमी की शादी तय होने की खबर मिलने पर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. प्रेमी की शादी तय होने पर प्रेमिका पहुंची कोतवाली।

  2. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

  3. दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही।

जागरण संवाददाता, संभल। कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही दो बच्चों की मां को जब पता चला कि उसके प्रेमी की कहीं और शादी तय हो गई है और 21 अक्टूबर को उसकी बरात जानी है, तो वह सीधा कोतवाली पहुंच गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक और बिलारी क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक चंदौसी के ही एक मुहल्ले में महिला को किराए का मकान दिलाकर उसके साथ रह रहा था।

हाल ही में युवक की शादी तय हो जाने और आगामी 21 अक्टूबर को विवाह होने की भनक जब महिला को लगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और युवक से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक को हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों के स्वजन कोतवाली आ गए थे। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

यह भी पढ़ें- दूसरे युवक के साथ देख भड़क गया प्रेमी, सड़क पर जमकर मारपीट; कासगंज में युवती बेहोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।