यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sant Kabir Nagar News: बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे तीन लोग, हादसे में एक की मौत; दो घायल
घटना उस समय हुई जब नटवावर गांव का युवक बाइक से अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को लेकर गोरखपुर जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही वह बसवारी गांव पुलिस चौकी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे बसवारी गांव के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत तथा दो घायल हो गए।
यह है मामला
नटवावर गांव के 46 वर्षीय उदयराज बाइक से अपनी पत्नी ऊषा तथा छोटे भाई की पत्नी ऊमा को बैठाकर गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के कैथी जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बसवारी गांव पुलिस चौकी से आगे बढ़े। सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण फिसल गए और बाइक लेकर तीनों लोग सड़क पर गिर गए।
मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भेजा। जहां उदय राज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पटना में घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें, Deoria Massacre: देवरिया हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश, सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
यह भी पढ़ें, Deoria Murder News: देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर हुई वारदात