विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में SDM ने सुलझाया मेंहदावल रेलवे अंडरपास विवाद, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद शुरू हुआ काम

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:25 PM (IST)

मेंहदावल के लंगड़ावार गांव में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों और रेलवे के बीच विवाद एसडीएम क्षिप्रा पाल के ...और पढ़ें

मेंहदावल एसडीएम क्षिप्रा पाल निरीक्षण करती हुईं। जागरण

मेंहदावल एसडीएम क्षिप्रा पाल निरीक्षण करती हुईं। जागरण

HighLights

  1. मेंहदावल में रेलवे अंडरपास विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा।

  2. एसडीएम क्षिप्रा पाल ने ग्रामीणों से संवाद कर मामला निपटाया।

  3. डीपीआर के अनुसार निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, मेंहदावल। बेलहर ब्लाक के लंगड़ावार गांव में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद मौके पर पहुंची मेंहदावल एसडीएम क्षिप्रा पाल ने राजस्वकर्मियों के साथ ग्रामीणों से संवाद कर मामले का निस्तारण कराया। अब तय डीपीआर के अनुसार कार्य प्रारंभ हो गया है और सभी पक्ष सहमत हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में रेलवे का अंडरपास बनाया जाना है। निर्माण के दौरान कुछ लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था। ग्रामीणों को निर्माण स्थल और रास्ता बाधित होने को लेकर कुछ शंकाएं थीं। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रशासन को दी गई।

मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम क्षिप्रा पाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी आपत्तियों को सुना और रेलवे परियोजना के महत्व को समझाया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कार्य मनमाने तरीके से नहीं, बल्कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ही कराया जाएगा। इससे किसी भी किसान या ग्रामीण का अहित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में डीघा बाईपास लिंक रोड के सर्वे का आदेश, टेक्सटाइल पार्क और निवेश पर भी जोर

प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण संतुष्ट हो गए और निर्माण कार्य के लिए सहमति दे दी। मौके पर ही शांतिपूर्ण माहौल में वार्ता संपन्न हुई और रेलवे के अधिकारियों को कार्य शुरू कराने की अनुमति दी गई। एसडीएम ने बताया कि अंडरपास बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रशासन ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- जिसे मृत समझकर तलाश रही थी पुलिस, जिंदा मिली वह महिला, मायके वालों ने हत्या और शव गायब करने का दर्ज कराया था केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।