Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में कूलर ठीक करते समय संतकबीर नगर के इंजीनियर को लगा करंट, दर्दनाक मौत

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 12:18 PM (IST)

    नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर की कूलर ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय अनुराग शर्मा उर्फ गौरव अपने कमरे में कूलर की मरम्म ...और पढ़ें

    मृतक इंजीनियर की फाइल फोटो।

    मृतक इंजीनियर की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. नोएडा में इंजीनियर की कूलर से करंट लगने से मौत।

    2. 25 वर्षीय अनुराग शर्मा मरम्मत करते हुए हुए हादसे का शिकार।

    3. संतकबीरनगर निवासी अनुराग सैमसंग कंपनी में कार्यरत थे।

    संवाद सूत्र, बघौली, (संतकबीरनगर)। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वे नोएडा स्थित अपने कमरे में कूलर की मरम्मत कर रहे थे।

    सिहटीकर गांव निवासी आनंद शर्मा के अनुसार उनके भाई 25 वर्षीय इंजीनियर अनुराग शर्मा उर्फ गौरव पिछले तीन वर्षों से नोएडा स्थित सैमसंग कंपनी के डिस्प्ले ब्रांच में क्वालिटी मैनेजमेंट आडिट का कार्य देखते थे। शनिवार की रात ड्यूटी से लौटने के बाद अनुराग ने कमरे में लगे कूलर को ठीक कर रहे थे।

    इसी दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उस समय उनका रूममेट बाजार में सब्जी लेने गया था। हादसे के कुछ देर बाद मकान मालिक पहुंचे। दरवाजा खुला होने पर अंदर झांका तो अनुराग फर्श पर अचेत पड़े मिले।

    यह भी पढ़ें- खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन की धीमी गति पर शासन गंभीर, 20 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

    उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंपनी में कार्यरत उनके साथियों को दी। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पिता राजकुमार शर्मा एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। मृतक अनुराग दो भाइयों में छोटे थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।