Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    Updated: Sat, 02 May 2026 01:50 PM (IST)

    संतकबीर नगर के प्रजापतिपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिसके ब ...और पढ़ें

    घटना के बाद हंगामा करते लोग। जागरण

    घटना के बाद हंगामा करते लोग। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर में करंट लगने से युवक विक्रम की मौत।

    2. बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।

    3. मुखलिसपुर उपकेंद्र के कर्मचारी घटना के बाद हुए फरार।

    जागरण संवाददाता, धनघटा (संतकबीर नगर)। करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने प्रजापतिपुर गांव के सामने पुल के पास सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची धनघटा व महुली पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराकर आवागमन बहाल कराया।

    मृतक की पहचान प्रजापतिपुर गांव निवासी विक्रम (30 वर्ष) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह वह शौच के लिए नदी किनारे गया था, तभी वहां पहले से गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    ग्रामीणों के अनुसार, चार दिन पहले बुधवार को आए चक्रवाती तूफान में मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र से लगभग 100 मीटर दूरी पर, नदी किनारे मंदिर के पास लगे पोल से तार टूटकर गिर गया था।

    WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.32.27 PM

    मृतक विक्रम की फाइल फोटो। जागरण्


     

    इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते तार को ठीक नहीं किया गया और लगातार सप्लाई चालू रही। ग्रामीणों का आरोप है कि टूटे तार में करंट प्रवाहित होता रहा, जिससे शनिवार को विक्रम उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर के एकमा गांव में आंधी के दौरान पानी की टंकी के साथ उड़ गया मजदूर, मौत

    कर्मचारी उपकेंद्र बंद कर हुए फरार
    घटना के बाद मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता सत्य प्रकाश व अन्य कर्मचारी उपकेंद्र बंद कर चले गए, जिससे उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं, अवर अभियंता सत्य प्रकाश का कहना है कि उन्हें तार टूटने की कोई सूचना नहीं मिली थी। सूचना मिलती तो तत्काल मरम्मत कराई जाती। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त तार व पोल की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

    खबरें और भी