Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, 15 पंप सूखे, लोग परेशान

    Updated: Thu, 28 May 2026 02:35 PM (IST)

    संतकबीर नगर जिले में 15 पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं, जिससे लोग पेट्रोल-डीजल के लिए भटक रहे हैं। किसानों और टेम्पो चालकों को भारी परेशानी हो रही है, और ज ...और पढ़ें

    तिघरा पंप पर तेल लेने के लिए परेशान लोग । जागरण

    तिघरा पंप पर तेल लेने के लिए परेशान लोग । जागरण 

    HighLights

    1. जिले में 72 में से 15 पेट्रोल पंप सूखे।

    2. किसानों, टेम्पो चालकों को ईंधन की भारी कमी।

    3. खलीलाबाद में प्रति वाहन सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल।

    जागरण टीम, संतकबीर नगर। जिले में बुधवार को 15 पेट्रोल पंप ड्राई रहे हैं। खलीलाबाद शहर के सुगर मिल रोड,मुखलिसपुर तिराहा व खलीलाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर प्रति वाहन चालक केवल दो सौ रुपये का पेट्रोल दिया गया। सब्जी,गन्ना फसल की सिंचाई के लिए डीजल न मिलने से किसान काफी परेशान हैं। टेंपो चालकाें की दिक्कत बढ़ गई है।

    जनपद में कुल 72 पेट्रोल पंप है। बुधवार को जनपद में 15 पेट्रोल पंप ड्राई रहे। खलीलाबाद शहर के सुगर मिल रोड,मुखलिसपुर तिराहा व खलीलाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर प्रति वाहन चालक केवल दो सौ रुपये का पेट्रोल दिया गया।

    सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का है। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल,डीजल न होने के कारण कुछ घंटे में वितरण कार्य बंद हो जा रहा है। नो फ्यूल की सूचना चस्पा कर दी जाती है। बखिरा क्षेत्र में मेड़रापार, बभनी, लोहरौली समेत दर्जन भर से अधिक पंपों पर तेल न होने से सन्नाटा पसरा रहा।

    वहीं मेंहदावल क्षेत्र में डीजल,पेट्रोल की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आठ दिन बाद भारत पेट्रोलियम के आदित्य फिलिंग सेंटर पर डीजल,पेट्रोल की आपूर्ति हुई है। जबकि क्षेत्र के तीन अन्य पंप डीजल,पेट्रोल के अभाव में ड्राई रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में 22 करोड़ की ठगी करने वाले दंपती के आधा दर्जन दफ्तरों पर पुलिस का छापा, तीन शहरों में एक साथ हुई कार्रवाई

    मेंहदावल क्षेत्र में कुल 12 पेट्रोल पंप हैं। इसमें आठ दिन बाद भारत पेट्रोलियम के बायपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल,पेट्रोल की आपूर्ति की गई। मेंहदावल तहसील मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल तथा पेट्रोल वितरण किया गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कुसौना कला पंप पर केवल पेट्रोल की बिक्री की गयी।

    ग्रामीण क्षेत्र में मेंहदावल-करमैनी तथा मेंहदावल-घूरापाली मार्ग पर स्थित पंपों पर डीजल,पेट्रोल का अभाव लोगों को परेशान कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि लोग जरूरत के अनुसार ही तेल खरीदें। सभी के सहयोग से समस्या दूर हो पाएगी।