Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर: टूटे चेंबर में गिरकर मजदूर गंभीर घायल, जबड़ा टूटा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    संतकबीर नगर के केवटली गांव में विधायक निधि से बनी सड़क पर टूटे चेंबर में गिरकर एक मजदूर का जबड़ा टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. मजदूर अब्बास टूटे चेंबर में गिरकर गंभीर घायल।

    2. विधायक निधि से बनी सड़क पर चेंबर का ढक्कन टूटा।

    3. ग्रामीणों ने मरम्मत और कार्रवाई की मांग की।

    संवाद सूत्र, महुली, (संतकबीर नगर)। केवटली गांव में विधायक निधि से बनी सड़क पर जल निकासी के लिए बनाए गए चेंबर का ढक्कन टूट जाने से उसमें गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जबड़ा टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    मानपुर गांव के निहालूपुर टोला निवासी अब्बास पुत्र जिलेदार बुधवार की सुबह धान की रोपाई के लिए मजदूर बुलाने साइकिल से केवटली गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने चेंबर का टूटा ढक्कन दिखाई न देने से वह उसमें गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन जबड़ा टूटने के कारण वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन जिले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    ग्रामीण मुख्तार अहमद, अफजल और सुभाष ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया गया था। जल निकासी के लिए बनाए गए चेंबर का ढक्कन कमजोर होने के कारण कई महीने पहले ही टूट गया था। इसकी शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि आए दिन लोग चेंबर में गिरकर घायल हो रहे हैं।

    ग्रामीणों ने चेंबर निर्माण में गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा टूटे ढक्कन को तत्काल बदलवाने की मांग की है।

    खबरें और भी