Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में किस्त बकाया होने पर बाइक ले गए रिकवरी वाले, आहत युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

    संतकबीर नगर के बहेरामाफी गांव में बाइक की किस्त जमा न कर पाने से आहत एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के ब ...और पढ़ें

    AI Image.

    AI Image.

    HighLights

    1. बाइक की किस्त न जमा होने पर हुई वापसी।

    2. एजेंसी कर्मियों द्वारा बाइक ले जाने से युवक आहत।

    3. पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, गंभीर रूप से झुलसा।

    संवाद सूत्र, बेलहर, (संतकबीर नगर)। बहेरामाफी गांव में किस्त जमा न कर पाने पर बाइक वापस ले जाने से आहत एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    बहेरामाफी गांव निवासी रमेश गुप्ता (35) पुत्र रामकनित गुप्ता ने करीब एक वर्ष पूर्व सोनू गुप्ता की हीरो होंडा एजेंसी से एक मोटरसाइकिल खरीदी थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह वाहन की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। किस्त बकाया होने के कारण एजेंसी के कर्मचारियों ने उसके घर पहुंचकर बाइक वापस ले ली।

    स्वजनों का आरोप है कि बाइक ले जाने के बाद एजेंसी संचालक का रिश्तेदार लक्ष्मण भी रमेश के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना से क्षुब्ध होकर रमेश गुप्ता घर के अंदर गया और बोतल में रखा पेट्रोल अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा लिया।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 5.24 लाख की ठगी, जालसाजों ने कॉलेज में कराई फर्जी ट्रेनिंग

    युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी