संतकबीर नगर में अधेड़ ने छत की कुड़ी में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
संतकबीर नगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सिसईमाफी गांव में 50 वर्षीय गुलाम हुसैन ने छत की कुड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर पर अकेले रहते थे, ज ...और पढ़ें

गांव में जुटे लोग। जागरण
HighLights
संतकबीर नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या।
गुलाम हुसैन ने छत की कुड़ी से फांसी लगाई।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
जागरण संवाददाता, सेमरियावां, (संतकबीर नगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसईमाफी में बुधवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने छत की कुड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। मृतक गुलाम हुसेन 50 वर्ष पुत्र साहेब अली थे, जो अकेले घर पर रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे मुम्बई में रहते हैं।
पुलिस के अनुसार, गुलाम हुसेन का दिमाग कभी-कभी चढ़ जाता था, लेकिन आस-पड़ोस के लोग उनकी बातों को बुरा नहीं मानते थे। बुधवार को घर का मुख्य फाटक बंद था, और जब लोग फाटक खटखटाए तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने फाटक खोलकर अंदर जाकर देखा तो गुलाम हुसेन छत की कुड़ी से लटक रहे थे।
फोरेंसिक टीम ने भी स्थल पर पहुंचकर परीक्षण किया। पत्नी और बच्चे सूचना पाकर मुम्बई से घर के लिए चल दिए हैं।