संतकबीर नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कानून-व्यवस्था सुधारने को 10 अधिकारी बदले
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संतकबीर नगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों और आठ उपनिरीक्षकों का तबादला कि ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पुलिस अधीक्षक ने 10 अधिकारियों का तबादला किया।
विवादों के चलते अरविंद शर्मा से बखिरा थानेदारी छीनी गई।
उमाशंकर त्रिपाठी बने बखिरा के नए थानाध्यक्ष।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। फेरबदल में विवादों में घिरे निरीक्षक अरविंद शर्मा से बखिरा की थानेदारी छिन ली गई है।
कांटे के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को बखिरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बखिरा थाने में तैनात अरविंद शर्मा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रहे निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रभान्शू कुमार राय को बघौली चौकी प्रभारी पद से हटाकर कांटे चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को बघौली चौकी प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में रोडवेज प्रभारी पर हमला, ठेकेदार ने की मारपीट और मोबाइल छीना
उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे को चौकी कलेक्ट्रेट से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक ध्रुवनारायण यादव को कोतवाली से चौकी कलेक्ट्रेट में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक कमलेश यादव को पुलिस लाइन से थाना धनघटा भेजा गया है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।