विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतंकबीर नगर में सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 6 मोटरसाइकिल सीज

Updated: Sat, 15 Aug 2026 05:36 PM (IST)

संतकबीरनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन मजनू' के तहत स्कूल-कॉलेजों के पास अभियान चलाकर हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियां सीज कीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस ने 'ऑपरेशन मजनू' के तहत अभियान तेज किया।

  2. महुली पुलिस ने छह मोटरसाइकिलें सीज कीं।

  3. छात्राओं की सुरक्षा हेतु भयमुक्त वातावरण का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा स्कूल-कॉलेज के आसपास सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत अभियान तेज कर दिया है। महुली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह मोटरसाइकिल सीज की गईं।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिक्षण संस्थानों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों और वाहनों की जांच की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज करने, सडक पर अनावश्यक रूप से घूमने, हुडदंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी कि स्कूल-कॉलेज के आसपास छात्राओ को परेशान करने, अशोभनीय गतिविधि करने अथवा अनावश्यक जमावड़ा लगाने पर कडी कार्रवाई की जाएगी। तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य छात्राओ को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और अभिभावकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्कूल-कॉलेज के आसपास किसी व्यक्ति द्वारा छात्राओं को परेशान करने, पीछा करने, अश्लील हरकत करने या संदिग्ध रूप से घूमने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में सोने की तलाश में नियारा की राख से भूमि को बना रहे ऊसर, बाट रहे कैंसर