Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sant Kabir Nagar News: गोलीबारी में घायल प्रॉपर्टी डीलर की मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 01:04 PM (IST)

    संत कबीर नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलीबारी में घायल होने के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल डीलर को अस्पताल में भर्ती कराय ...और पढ़ें

    मृतक की फाइल फोटो। जागरण

    मृतक की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. संत कबीर नगर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत

    2. गोलीबारी में घायल, लखनऊ में इलाज

    3. इलाज के दौरान हुई मौत

    जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मेंहदावल बाइपास के नीचे दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर संतोष पति त्रिपाठी उर्फ भोला बाबा की मंगलवार देर रात लखनऊ के केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही खलीलाबाद, सहजनवां और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

    फिलहाल शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है।सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार चार से पांच बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागी थीं। एक गोली जबड़े में जबकि दो कंधे पर लगी थीं।

    फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में चोर के पैर में लगी गोली

    मेडिकल कॉलेज में हालत लगातार बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें आनन-फानन लखनऊ ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू शिफ्ट किया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।