Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के चलते प्रशासन का फैसला

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    संतकबीर नगर में भीषण गर्मी के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला।

    2. भीषण गर्मी के कारण सुबह 8 से 12 बजे तक पढ़ाई।

    3. शिक्षक और स्टाफ दोपहर 2 बजे तक स्कूल में रहेंगे।

    जागरण संवादाता, संतकबीर नगर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की पढ़ाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी।

    शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गर्मी में छात्रों को हो रही परेशानी के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो जा रही है कि बड़े-बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को धूप में स्कूल आना-जाना सबसे ज्यादा परेशान कर रहा था।

    शिक्षक 2 बजे तक रहेंगे स्कूल में

    डीएम द्वारा जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं का समय कम किया गया है,लेकिन शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मी पूर्व की भांति विद्यालय में मौजूद रहेंगे। सभी स्टाफ दोपहर 2 बजे तक स्कूल में रहकर शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे। रजिस्टर, एमडीएम, मूल्यांकन और अन्य विभागीय काम इसी समय में पूरे किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में किस्त बकाया होने पर बाइक ले गए रिकवरी वाले, आहत युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

    खबरें और भी