Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा पेड़, सात घंटे से आवागमन बाधित

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:03 AM (IST)

    संतकबीर नगर में आंधी-बारिश के कारण खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे करीब सात घंटे से आवागमन ठप है। वन विभाग के कर्मी पेड़ ह ...और पढ़ें

    खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर पायलपार के पास बीच सड़क पर गिरा पेड़। जागरण

    खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर पायलपार के पास बीच सड़क पर गिरा पेड़। जागरण

    HighLights

    1. आंधी-बारिश से संतकबीर नगर में पेड़ सड़क पर गिरा।

    2. खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर आवागमन ठप हुआ।

    3. वन विभाग पेड़ हटाने में जुटा, वाहनों की कतारें।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। गत शनिवार की रात करीब दस बजे से आंधी के बीच पूरी रात बीच-बीच में कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा होती रही है। इसके कारण खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर पायलपार के पास एक विशाल पेड़ गत रात करीब दो बजे बीच सड़क पर गिर गया। तब से आवागमन ठप हो गया।

    इसकी सूचना मिलने पर रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। पेड़ को काटकर उसे सड़क से हटाने में लगे हैं। अभी यह हट नहीं पाया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे मेंहदावल के तीन नए गांव, बढ़ेगी कनेक्टिविटी और सुविधाएं