Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:09 PM (IST)

    संतकबीर नगर के बेलहर कला में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर के बेलहर कला में युवती का शव पेड़ से लटका।

    2. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    3. युवती की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड संख्या तीन स्थित भीतरी टोला में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सगौन के पेड से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    वार्ड संख्या तीन निवासी अमिका प्रसाद की पुत्री चांदनी रविवार की भोर करीब तीन बजे घर से बाहर निकल गई थी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसका शव सगौन के पेड से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में कार की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

    घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी