संतकबीर नगर में नकदी और जेवर लेकर लापता हुई महिला, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
संतकबीर नगर के बुजुर्गवार गांव से एक महिला छह दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर से 11 हजार रुपये न ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
संतकबीर नगर से छह दिन से महिला लापता।
घर से 11 हजार नकद, आभूषण लेकर गई।
पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, पौली, (संतकबीर नगर)। बुजुर्गवार गांव की एक महिला पिछले छह दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
बुजुर्गवार गांव निवासी प्रेमचंद्र पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी जानकी देवी (30) बीते 25 जुलाई को दिन में करीब साढ़े 11 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे 11 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के छह आभूषण भी अपने साथ ले गई।
पति के अनुसार, देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। मायके सहित अन्य रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।