संतकबीर नगर: महुली में बंद घर से मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप
महुली के जिगिना गांव में एक मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो बिस्तर पर एक महिला का शव मिला। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण । जागरण
HighLights
मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस ने तोड़ा ताला।
बिस्तर पर मिला 30 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी का शव।
पति पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच के लिए रवाना।
संवाद सूत्र,महुली, संतकबीर नगर। एक गांव में मकान से दुर्गंध निकलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की उपस्थिति में बाहर लटक रहे ताला को तोड़वाया। कमरे के अंदर पहुंचने पर बिस्तर पर एक महिला का शव मिला। इससे पुलिस अवाक हो गई।
पुलिस को यह जानकारी मिली है कि पति अपने ननिहाल में दो छोटे बेटों संग है,वहां पर पुलिस भेज दी गयी है। मायकेवाले पति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तहरीर नहीं दिए हैं। महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव का यह मामला है।
महुली थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी रामलगन ने अपनी 30 वर्षीय बेटी सुमित्रा देवी की शादी 10 वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सिरपत चौहान के साथ की थीं। शादी के बाद दोनों खुशी से रह रहे थे। इस बीच सुमित्रा ने बेटे अतुल को जन्म दिया। दामाद नशे का शौकिन था। उसकी बेटी को अक्सर मारता-पीटता था।
बेटी फोन करके उसके हरकत के बारे में जानकारी देती थीं। उन्होंने दामाद को कई बार समझाया। उसने पांच वर्ष पहले बेटी को छोड़ दिया। इसके चलते वह मायके में आई और महिला थाना के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया। दोनों के बीच मुकदमे बाजी भी चलने लगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में ढाबे से ट्रक चोरी, डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
इस बीच उसकी बेटी ने दूसरे बच्चे श्रेयांश को भी जन्म दिया। चार माह पहले दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया था। बेटी जिगिना गांव स्थित ससुराल में रहने लगी। वह मोबाइल से मायकेवालों से बात करती थीं। इस पर उसे शक होता था। नशे में आकर रोज मारता था। वह गांव में किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। सुबह मजदूरी करने चला जाता था।
ग्रामीणों के अनुसार पांच दिन पूर्व रात में बेटी व दामाद में लड़ाई हुई थीं। अपने दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर निकला था। इसके बाद घर में ताला मार दिया था। बीते पांच दिन में वह दो बार घर का ताला देखने आया लेकिन किसी से कोई बात नहीं की थीं। बुधवार को मकान से दुर्गंध निकलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़कर अंदर घुसी। बिस्तर पर सुमित्रा का शव मिला। थानाध्यक्ष-महुली दुर्गेश पांडेय ने कहा कि अभी तहरीर नहींं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित पति गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के बारीगांव बनकटा स्थित अपने ननिहाल में दो बेटों के साथ है, यह सूचना मिली है। वहां पर पुलिस को भेजा गया है।