फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम चौधरी ने धीमी गति पर चिंता व्यक्त क ...और पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश।
HighLights
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई।
कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश।
मृत किसानों, खतौनी त्रुटियों पर विशेष ध्यान।
जागरण संवाददाता, सेमरियावां। ब्लॉक कार्यालय सेमरियावां में शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम चौधरी ने की। बैठक में ब्लाक कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में कुल 8765 किसानों के सापेक्ष अभी तक केवल 2593 किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हो सका है, जिसे तेजी से बढ़ाकर जल्द लक्ष्य पूरा किया जाए और इसकी लिखित सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन किसानों का निधन हो चुका है, उनके मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं। वहीं जो किसान बाहर रह रहे हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाकर रजिस्ट्री कराई जाए।
जिन किसानों के नाम खतौनी में त्रुटिपूर्ण या मिसमैच हैं, उनके सुधार के लिए संबंधित लेखपाल से समन्वय स्थापित कर तत्काल दुरुस्ती कराई जाए, ताकि उनका रजिस्ट्री कार्य पूरा हो सके।
बैठक में एडीओ कृषि राकेश सोनी, सचिव संतोष पांडेय, योगेन्द्र गौड़, विमला यादव, अब्दुल्लाह खान, अलाउद्दीन, राहुल यादव, अस्तित्व कुमार, प्रवेश सिंह, लवकुश चौधरी, गुलाब चंद, कृष्ण मणि पांडेय, इरसाद अली, शैलेंद्र चौधरी, हरिश्चन्द्र बाबूलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।