यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: संतकबीर नगर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महदइया जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी पहचान 26 वर्षीय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। रविवार को सुबह के समय कुछ लोगों ने बखिरा थाना के बिहारे गांव के बगल में स्थित महदइया जंगल में बेल के पेड़ पर एक युवक का शव लटकते हुए देखा। यह देखकर इन लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। सीओ व एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। स्वजन व गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा थाना के बिहारे गांव निवासी 26 वर्षीय रामदरश चौधरी उर्फ सनी देवल पुत्र राजेंद्र चौधरी शराब का शौकीन था। उसकी अभी शादी नही हुई थी। मजदूरी करके अपना खर्च चलाता था। गत 12 अप्रैल यानी शनिवार को शाम के करीब पांच बजे वह घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया।
इस पर स्वजन उसे खोजने लगे लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को सुबह के समय कुछ लोग शौच के लिए गांव से निकले थे। इन्होंने गांव के बाहर महदइया जंगल में बेल के पेड़ में रस्सी से लटकता हुए एक युवक का शव देखा। इनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।

रामदरश चौधरी उर्फ सनी देवल। जागरण
इसे भी पढ़ें- UP News: संतकबीर नगर में सिरफिरे युवक से तंग आकर युवती ने दी जान, फंदे से लटका शव देख मचा हड़कंप
इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अलावा क्षेत्राधिकारी-मेंहदावल सर्वदमन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्वजन व गांव के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- यूपी में महिला रिसेप्शनिस्ट का शव मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।