विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं दोहरा हत्याकांड: शाहजहांपुर में छिपे हैं कातिल के राज? पुलिस ने खंगाले रिश्तेदारों के ठिकाने

Published: Sat, 21 Mar 2026 12:41 AM (IST)

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह का संबंध शाहजहांपुर से है। उसका ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. निगोही के परसरा गांव का रहने वाला परिवार, बदायूं पुलिस ने साधा संपर्क

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा का हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह का जिले से भी संंबंध है। उसका परिवार मूल रूप से निगोही के परसरा गांव का रहने वाला है।

उसके पिता परिवार के साथ बदायूं के सैजनी गांव अपनी ससुराल में जाकर बस गए थे, लेकिन कई रिश्तेदार अब भी यहां गांव व शहर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसके कुछ स्वजन यहां पर अपने परिचितों के पास भी आए थे। ऐस में इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने उन सभी का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

12 मार्च को बदायूं के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में वहां के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित गुप्ता की गांव के निवासी अजय प्रताप सिंह ने प्लांट में गोली मार कर हत्या कर दी थी। आरोपित को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई जारी है।

अजय व उसके परिवार के गांव में किए गए अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं। संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इस बीच बदायूं पुलिस ने यहां पुलिस से भी संपर्क साधा है। दरअसल जांच में पता चला है कि आरोपित के करीबी रिश्तेदार शहर के सदर बाजार क्षेत्र में रहते हैं।

निगोही के परसरा गांव में भी कई परिचितों के घर हैं, जहां अजय का आना जाना रहता था। घटना के बाद भी परिवार के कुछ सदस्य यहां आए थे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकरण में विवेचना में जो सहयोग चाहिए होगा वह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपित अजय प्रताप के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। अगर किसी की कोई भूमिका निकलती है तो उस पर कार्रवाई होगी।

 

यह भी पढ़ें- स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामा! गेट बंद कर स्टाफ को बनाया बंधक, 25 लाख के घोटाले का आरोप; शाहजहांपुर में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।