Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घंटों इंतजार फिर बोगी में चढ़ने को धक्का-मुक्की; बरेली-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनें 6 घंटे तक लेट, यात्री बेहाल

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार और बोगी में चढ़ने के लिए धक्का-मुक ...और पढ़ें

    ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की का सामना करते यात्री। जागरण

    ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की का सामना करते यात्री। जागरण 

    HighLights

    1. बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर चल रहे ट्रैक अनुरक्षण कार्य लिया गया ब्लाक

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर बंथरा, तिलहर और मीरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच ट्रैक अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। ब्लाक के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

    लखनऊ की ओर जाने वाली हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट के स्थान पर शाम छह बजकर 21 मिनट पर पहुंची।

    ट्रेन छह घंटे 21 मिनट विलंबित रही। शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 38 मिनट के बजाय शाम छह बजकर 17 मिनट पर आई और कुल पांच घंटे 39 मिनट लेट रही।

    कोलकाता एक्सप्रेस दोपहर सवा बजे के स्थान पर शाम छह बजकर चार मिनट पर पहुंची, जबकि अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक बजकर 28 मिनट के बजाय शाम पांच बजकर 51 मिनट पर आई।

    गुवाहाटी एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे 50 मिनट विलंबित रही और दोपहर 12 बजकर 48 मिनट की जगह शाम पांच बजकर 38 मिनट पर स्टेशन पहुंच सकी।

    बरेली की ओर जाने वाली चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन भी करीब साढ़े चार घंटे देरी से शाम पांच बजे आई। वहीं बरेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर 13 मिनट के बजाय दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर आ सकी थी।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर पुलिस का बढ़ा खौफ, 2 महीने में 9 मुठभेड़; पैरों में गोली लगते ही गिड़गिड़ाने लगे अपराधी