कलावा और तिलक पर बवाल! स्कूल शिक्षक पर गंभीर आरोप, हाईवे जाम कर विद्यार्थी परिषद का हंगामा
फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में एक शिक्षक पर छात्र का कलावा और तिलक उतरवाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

कांट थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर के सामने अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने हाईवे पर लगाया जाम। जागरण
HighLights
फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हुआ था विवाद, प्रधानाचार्य ने दी थी तहरीर
संवाद सूत्र, कांट (शाहजहांपुर)। फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा। बुधवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने शिक्षक पर छात्र का कलावा उतरवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पहले स्कूल के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया फिर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
एसडीएम व सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने एक दिन पहले ही तहरीर दी थी। उसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक शिक्षक पर कलावा बांधने व तिलक लगााने पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक छात्र ने अपने स्वजन को बुला लिया। उन लोगों ने स्कूल के अंदर छात्रों की राड, डंडे आदि से पिटाई कर दी।
इस मामले में प्रधानाचार्य रविंद्र कौर ने कांट थाने में तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि छात्र के चाचा शिवम गुप्ता व राजन द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विवाद के दौरान एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। बुधवार को शिवम गुप्ता ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
डीएम को भेजे पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि विद्यालय के खेल शिक्षक मोहम्मद महफूज पर छात्र के कलावा बांधकर आने व तिलक लगाने पर परेशान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि छात्र ने जब कलावा नहीं उतारा तो शिक्षक की सह पर उस छात्र के साथ मारपीट की गई। इसी तरह कई और आरोप लगाए गए। स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ सदर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जांच के बाद ही आगे कार्रवाई का भरोसा दिया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
वहीं प्रधानाचार्य ने बताया कि कलावा बांधने को लेकर जो आरोप लगाया जा रहा है वह सरासर गलत है। वास्तविक घटना को दबाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।