शाहजहांपुर में ट्रक ने बस कंडक्टर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत; टूटा शीशा देखने नीचे उतरे थे
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में बस के परिचालक और हेल्पर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर बस परिचालक-हेल्पर की मौत।
साइड मिरर जांचते समय ट्रक ने कुचला।
शाहजहांपुर के मदनापुर के पास हुआ हादसा।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने बस के परिचालक व हेल्पर को कुचल दिया।
दोनों बस के साइड वाले शीशे से किसी वस्तु के टकराने की आवाज आने पर नीचे उतरकर जांच कर रहे थे। आनंद विहार से झारखंड के हजारीबाग जा रही स्लीपर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर मदनापुर के पास पहुंची तो बस के साइड वाले शीशे से कुछ टकराने की आवाज आई।
यात्रियों के बताने पर चालक ने बस रोकी तो हेल्पर मृत्युंजय उर्फ छोटू व परिचालक बिहार के औरंगाबाद मुंशी बिगहा निवासी विपिन यादव नीचे उतरकर शीशे चेक करने लगे।
तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- शव लेकर घर लौट रहे थे परिजन, दीपावली पर नयागढ़ में हुआ सड़क हादसा; एंबुलेंस पेड़ से टकराने से 3 की मौत