दादाजी का दिल का दौरा पड़ना बना प्रेरणा, बिना कोचिंग बिटिया ने किया जिले में टॉप, मिलिए यूपी की होनहार 'फ्यूचर डॉक्टर' से
पावनी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं में 97.6% अंक प्राप्त कर शाहजहांपुर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपने दादाजी ...और पढ़ें

पावनी का मुंह मीठा कराते पिता विनायक अग्रवाल और मां हर्षी अग्रवाल। सौ. स्वयं
संवाद सहयोगी, पुवायां (शाहजहांपुर)। लक्ष्य पर एकाग्रता और नियमित अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है। जिस पर पावनी अग्रवाल ने पूरी तरह अमल किया। कड़ी मेहनत का उन्हें परिणाम भी मिला। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
अब वह कार्डियोलाजिस्ट बनकर अपने दादा का सपना पूरा करना चाहती हैं। पुवायां निवासी पावनी के पिता विनायक अग्रवाल प्रापर्टी व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता हर्षी अग्रवाल गृहिणी हैं। पावनी ने बताया कि उनके दादा विपिन अग्रवाल हृदय रोग से पीड़ित थे।
उनकी प्रेरणा से ही कार्डियोलाजिस्ट बनने का लक्ष्य तय करके पढ़ाई शुरू की। परीक्षा में उन्होंने बायोलाजी और फाइनेंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं अंग्रेजी में 97, फिजिकल एजुकेशन में 96 और केमिस्ट्री में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
उनका पसंदीदा विषय बायोलाजी और केमिस्ट्री है। स्कूल में पढ़ाए गए विषयों का ही लगातार पूर्वाभ्यास किया और किसी कोचिंग या आनलाइन क्लास का सहारा नहीं लिया। जरूरत पड़ने पर इंटरनेट की मदद भी ली, लेकिन परीक्षा के दौरान इससे दूरी बनाए रखी और पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।