Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का दिखा पुराना अंदाज, शादी समारोह में देसी अंदाज में किया डांस, वीड‍ियो वायरल

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:42 PM (IST)

    तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अभिनेता राजपाल यादव अपने गांव कुंडरा, शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने अपनी भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में मह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर छूटे राजपाल यादव पहुंचे पैतृक गांव कुंडरा

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अपने गांव कुंडरा पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव अपनी भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में महिला रिश्तेदारों संग खूब थिरके। शादी में पहुंचे अतिथियों का भी उन्होंने अभिवादन किया। नौ करोड़ रुपये चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 30 दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

    इससे पहले पांच फरवरी काे सरेंडर करने पर उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। बुधवार को जेल से छूटने के बाद वह अपने गांव कुंडरा पहुंचे थे। यहां बड़े भाई श्रीपाल की बेटी की मेहंदी कार्यक्रम हुआ तो परिवार की महिलाओं ने उन्हें डांस करने के लिए खड़ा कर लिया। राजपाल भी अपने ही अंदाज में डांस करने लगे।

    इसका गुरुवार को वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। गुरुवार शाम को जब शादी के लिए अतिथियों का आना शुरू हुआ तो राजपाल यादव खुद उनका स्वागत करते नजर आए। जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी भी राजपाल से मिलने के लिए पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से लेकर तमाम लोग सेल्फी लेने का आग्रह करने लगे तो राजपाल ने किसी को निराश भी नहीं किया।

     

    यह भी पढ़ें- राजपाल यादव के बदले सुर: तिहाड़ से छूटते ही बोले- कानून की नजर में सब बराबर, जेलों में सुधार जरूरी

     

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों कानूनी चक्रव्यूह में फंसते चले गए राजपाल यादव? जानें 5 करोड़ की उस फिल्म की पूरी कहानी

    खबरें और भी