Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुस्लिम बनो, निकाह करो या 2 करोड़ दो...' शाहजहांपुर में रंगदारी मांगने वाली शातिर युवती गिरफ्तार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM (IST)

    शाहजहांपुर में एक युवती को गेस्ट हाउस संचालक से दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाने, मतांतरण और निकाह का दबाव बनाने तथा दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. गेस्ट हाउस संचालक पर बना रही थी दबाव, दुष्कर्म का आरोप लगाकर दी थी तहरीर

    2. युवती की मां व बहन को भी संचालक ने कराया नामजद, दोनों की हो रही तलाश

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गेस्ट हाउस संचालक से दोस्ती करके लोदीपुर निवासी गौसिया ने पहले गेस्ट हाउस संचालक निशांत सिंह से नजदीकियां बढ़ाईं। उसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। कार्रवाई से बचने के लिए मतांतरण करके मुस्लिम बनने व निकाह करने का दबाव बनाने लगी। दो करोड़ रुपये भी मांगे। मांग पूरी न होने पर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

    शुक्रवार को पुलिस ने रंगदारी व धमकाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसकी मां व बहन को भी साथ देने पर नामजद किया है। आरोपित इससे पहले भी दो बार दुष्कर्म के आरोप लगा चुकी है। फरवरी में वह धोखाधड़ी के आरोप में जेल से छूटी थी।

    खिरनीबाग निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा निशांत गेस्ट हाउस संचालक है। मूलरूप से लोदीपुर निवासी गौसिया, उसकी मां सय्याम व बहन नाहिद तीन वर्ष से जयपुर में रह रही थीं। मई 2025 में गौसिया उनके बेटे के गेस्ट हाउस में रहने के लिए आई थी। इस दौरान उसने निशांत से नजदीकियां बढ़ा लीं।

    कुछ दिन बाद गौसिया की मां व बहन भी लोधीपुर वापस आ गईं। वे दोनों भी उनके बेटे से मिलने लगीं। गौसिया ने निशांत पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने 29 जून को बेटे के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद फिर से निशांत से संपर्क किया।

    खबरें और भी

    कहा कि अगर जेल नहीं जाना है तो एक माह के अंदर धर्म बदलने के साथ ही निकाह करो। कार्रवाई से बचने के लिए बेटे ने हां कर दी, जिसके बाद गौसिया ने तीन जुलाई को थाने में प्रार्थना पत्र दिया, कहा कि एक माह तक प्राथमिकी न दर्ज की जाए। कमलेश ने बताया कि बेटे को परेशान देखकर जब कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई।

    उन्होंने सय्याम व नाहिद से बात की तो उन दोनों ने बेटी का ही पक्ष लिया। इसके बाद तीनों दो करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगने लगीं। धमकाया कि रुपये नहीं मिले तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगी। इस बीच पता चला कि तीनों इससे पहले भी कई लोगों पर आरोप लगा चुकी हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि जनवरी में गौसिया ने स्वयं को नाबालिग बताते हुए रोजा के युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दी थी।

    मगर, उसकी उम्र 21 वर्ष थी। जांच के आधार पर उसके विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने जेल भेजा था। फरवरी में ही वह रिहा हुई थी। वर्ष 2019 में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी के लिए न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र को जांच के आधार पर खारिज किया गया था। तहरीर के आधार पर मां-बेटी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गौसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां व बहन की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 'पहले जमीन दो, फिर होगा बेटे का अंतिम संस्कार', पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी अड़ी मां