Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: 'पहले जमीन दो, फिर होगा बेटे का अंतिम संस्कार', पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी अड़ी मां

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:58 PM (IST)

    शाहजहांपुर में एक मां अपने बेटे आकाश पटेल का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रही है, जब तक उसे डेढ़ एकड़ जमीन वापस नहीं मिल जाती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट म ...और पढ़ें

    फोर्स के साथ मौजूद प्रभारी निरीक्षक आरके रावत और इनसेट में आकाश का फाइल फोटो

    फोर्स के साथ मौजूद प्रभारी निरीक्षक आरके रावत और इनसेट में आकाश का फाइल फोटो

    HighLights

    1. सबलापुर में रविवार शाम को संदिग्ध हालातों में हो गई थी मृत्यु, घर से कुछ दूरी पर मिला था शव

    संवाद सहयोगी, पुवायां (शाहजहांपुर)। डेढ़ एकड़ भूमि के लिए मंजू देवी ने बेटे आकाश पटेल की दूसरे दिन भी अंत्येष्टि नहीं करने दी। वह बेटे की हत्या का आरोप लगाने के साथ ही लिखापढ़ी में भूमि वापस न मिलने तक अंत्येष्टि न करने की जिद पर अड़ी हैं। पुलिस पूरे दिन उन्हें मनाने का प्रयास करती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई।

    पुवायां के सबलापुर गांव निवासी आकाश की रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था। मां मंजू देवी ने भूमि विवाद में परिवार के ही सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पति प्रमोद की भी डंडों से पीटकर परिवार के सदस्यों ने हत्या कर दी थी।

    सोमवार शाम को जब शव पोस्टमार्टम से घर ले जाया गया तो यह कहकर अंत्येष्टि नहीं की गई कि अब रात हो गई है। मंगलवार सुबह से ही मंजू देवी ने बेटे की अंत्येष्टि यह कहकर करने से इन्कार कर दिया कि पहले आकाश के चचेरे भाई सौरभ से उसकी डेढ़ एकड़ भूमि को वापस कराया जाए। पुलिस ने इस मामले में सौरभ से भी बात की।

    मंजू की सास रानी देवी सौरभ पटेल के पास रहती थी। उन्होंने साढ़े पांच एकड़ भूमि सौरभ को दी थी। मंजू का कहना है कि इसमें डेढ़ एकड़ भूमि उसके हिस्से की दानपात्र में दिखाकर दे दी थी। जिसका मंजू ने न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया था। बेटे आकाश की मृत्यु होने पर मंजू ने भूमि विवाद की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया।

    खबरें और भी

    आगे दिक्कत न हो, इसलिए अपने हिस्से की डेढ़ एकड़ भूमि को वापस मांग रही हैं। सौरभ ने शपथ पत्र में अंत्येष्टि के बाद भूमि वापस करने की बात लिखकर दी। जबकि मंजू रजिस्ट्री की जिद पर अड़ी है। जिस वजह से पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला।

    मंजू की दो बेटी पूजा व शांति की शादी हो चुकी है, जबकि विशाल, विकास व एक बेटी मालती उसके पास है। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों से बात की गई है। ताकि विवाद का निस्तारण कराकर अंत्येष्टि कराई जा सके।

    यह भी पढ़ें- 'मां के नाम' लगने थे पौधे, ट्राली में ही घुट गया दम! शाहजहांपुर में पौधारोपण महाभियान की उखड़ी सांसें