Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मां के नाम' लगने थे पौधे, ट्राली में ही घुट गया दम! शाहजहांपुर में पौधारोपण महाभियान की उखड़ी सांसें

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:52 PM (IST)

    शाहजहांपुर में पौधारोपण महाभियान सरकारी लापरवाही का शिकार हो गया है, जहां कलान ब्लॉक में पौधे ट्रॉली में ही सूख रहे हैं और तिलहर में लगाए गए पौधे गायब ...और पढ़ें

    कलान ब्लाॅक कार्यालय परिसर में ट्राली के अंदर पड़े पौधे। जागरण

    कलान ब्लाॅक कार्यालय परिसर में ट्राली के अंदर पड़े पौधे। जागरण

    HighLights

    1. 12 जुलाई को महाभियान के तहत लगाए जाने थे पौधे, कलान ब्लाक कार्यालय में दम तोड़ रहा अभियान

    2. देखरेख न होने की वजह से नष्ट हो रहे पौधे, प्रशासन से लेकर अन्य पौधे लगाने वाले भी नहीं दे रहे ध्यान

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सरकारी प्राथमिकताओं को अधिकारी किस कदर हवा-हवाई साबित करते हैं, इसकी बानगी कलान ब्लाक परिसर में देखने को मिल रही है। पर्यावरण दिवस और पौधारोपण महाभियान के फोटो-सेशन खत्म होते ही पौधे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। कलान ब्लॉक में ट्राली में लदे-लदे पौधे सूखने की कगार पर हैं, तो तिलहर में बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे कागजी वादों की तरह गायब हो चुके हैं।

    संरक्षण के दावों के बीच हो रही यह लापरवाही सीधे तौर पर सरकारी मंशा पर पानी फेर रही है। शुक्रवार को जब पड़ताल की गई तो प्रशासन से लेकर उन लोगों के दावों की कलई खुल गई जो दो सप्ताह पहले शुरू किए गए महाभियान के दौरान संरक्षण को लेकर लंबी चौड़ी बातें कर रहे थे।

    78182917

    कलान ब्लाक कार्यालय परिसर में नगर पंचायत की पौधों से भरी ट्राली उसी दिन से खड़ी है। पौधे खराब भी होने लगे हैं लेकिन पौधे लगाना तो दूर उन्हें न बांटा गया और न ही ट्राली से नीचे उतारे गए है। इससे यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि सरकार की जो प्राथमिकता में शामिल है उसे अधिकारी किस तरह से अनदेखी कर रहे हैं।

    तिलहर में गांधी उद्यान के पास बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे जो दो सप्ताह में ही गायब हो गए। परिसर के अंदर कई पौधे टूट गए। कई अन्य जगह भी पौधों का यही हाल देखने को मिला। सिंधौली में विकासखंड परिसर में गत वर्ष पौधा लगाकर ट्रीगार्ड को सुरक्षा कवच के रूप में लगाया गया थाा वह पौधा समेत जमीन पर पड़ा है, लेकिन उसे दोबारा खड़ा करना उचित नहीं समझा गया।

    खबरें और भी

    C-474-1-BRY1028-481384

    इस वर्ष एक पौधा मां के नाम पर लगाने का विशेष अभियान कोतवाली परिसर में ही दिखाई दिया जबकि अन्य जगह सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई। मिर्जापुर समेत कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां पौधे लगाने की उत्सुकता ही लोगों में नजर नहीं आई, जिस वजह से सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नये पौधे ही लगे नजर नहीं आ रहे।

    एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत आवंटित पौधों का नियमानुसार रोपण नहीं हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभियान की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पौधे का रोपण और संरक्षण सुनिश्चित कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 50 मीटर घसीटा, फिर बनी आग का गोला! शाहजहांपुर हाईवे पर भीषण हादसे में युवक की दर्दनाक मौत