Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 मीटर घसीटा, फिर बनी आग का गोला! शाहजहांपुर हाईवे पर भीषण हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:41 PM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर में बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक कंटेनर ने बाइक सवार युवक को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे बाइक और कंटेनर में आग लग गई और युवक की जलकर दर्दनाक मौत ह ...और पढ़ें

    हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बाइक सवार को कंटेनर के नीचे से निकाला और इनसेट में मृतक युवक सत्यम का फाइल फोटो

    हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बाइक सवार को कंटेनर के नीचे से निकाला और इनसेट में मृतक युवक सत्यम का फाइल फोटो

    HighLights

    1. कंटेनर में लदी बाइकों में भी लगी आग, अत्याधिक गति के कारण हादसा

    संंवाद सहयोगी, बंथरा/तिलहर (शाहजहांपुर)। अत्याधिक गति में दौड़ रहे कंटेनर ने गुरुवार को बरेली-सीतापुर हाईवे पर बाइक सवारनौजवान का खून बहा दिया। कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी, फिर उन्हें बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस बीच सड़क की रगड़ से बाइक की पेट्रोल टंकी व कंटेनर के डीजल टैंक में आग लग चुकी थी।

    धुआं उठने पर चालक ने कंटेनर में ब्रेक लगाए और पैदल भाग गया। इसके बाद नीचे से बाइक सवार का झुलसा हुआ शव निकाला जा सका। इस बीच दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन और कंटेनर में लदी कई बाइकें जल गईं।

    पैगापुर गांव निवासी सत्यम हरिद्वार में काम करते थे। वह कुछ दिन पहले घर लौटे थे। स्वजन के अनुसार, गुरुवार को वह शरीर में एलर्जी की दवा लेने दवा लेने वरुण अर्जुन मेडिकल कालेज गए थे। दोपहर को लौटते समय उनकी बाइक नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास पहुंची थी। उसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कंटेनर चालक को आभास था कि बाइक सवार नीचे फंसा है, इसके बाद भी उसने तुरंत ब्रेक नहीं लगाए। कुछ आगे बढ़ने पर धुआं उठने लगा, तब वह कंटेनर रोककर खेतों में भाग गया। दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चौकी थी, इसलिए पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े। हाईवे पर खड़ी एंबुलेंस भी आ गई।

    इस बीच बाइक व कंटेनर में लगी आग तेजी पकड़ने लगी थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कंटेनर के नीचे फंसे सत्यम को बाहर निकाला। उनके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज भेजा, मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि जिस समय पुलिसकर्मी बाइक सवार को नीचे से निकाल रहे थे, तब एंबुलेंस में रखे छोटे अग्निशमन सिलिंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया था। हवा के कारण लपटें विकराल होने लगीं इसलिए काबू में नहीं आईं। कुछ देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कंटेनर में रखी बाइकों तक आग पहुंच गई।

    कई बाइकों का कुछ हिस्सा भी जल गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हादसे की वजह से हाईवे पर बरेली से आना वाला यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। जिस वजह से जाम भी लग गया।

    पुलिसकर्मियों ने दूसरे लेन से वाहनों को निकलवाया। सत्यम की जेब में दवा व पर्चे भी रखे थे। पर्चे पर लिखे नंबर के जरिये स्वजन को हादसे के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'विधायक के रिश्तेदार हैं, कुछ नहीं बिगड़ेगा...' शाहजहांपुर में पैरामेडिकल छात्रा को चोटी पकड़कर घसीटा, मचा बवाल