Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: इंस्टाग्राम विवाद में गौतम की हत्या के 3 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समीर अली के घर पर चस्पा हुआ बुलडोजर नोटिस

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:01 PM (IST)

    शाहजहांपुर में इंस्टाग्राम स्टोरी विवाद में गौतम मौर्य की हत्या के मामले में लियाकत अली, तदीम और राजा को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी समीर अली के ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपित

    पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपित

    HighLights

    1. शाहजहांपुर में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के विवाद में की गई थी हत्या

    2. दो संप्रदायों का मामला होने से क्षेत्र में तनाव, नौ घंटे हुआ था प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने पर गौतम मौर्य की हत्या में शामिल लियाकत अली, उसका बेटे तदीम व राजा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड का मुख्य आरोपित समीर अली पहले ही पकड़ा जा चुका। अब उसके मकान के ध्वस्तीकरण की तैयारी की जा रही। शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दी।

    उसमें लिखा गया कि मकान की भूमि, निर्माण के संबंध में दी गई लिखित सूचना संबंधी कागज प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर दस दिन बाद ध्वस्तीकरण करा दिया जाएगा। नगर निकाय अधिनियम की धारा 178 के तहत मकान में किसी तरह के परिवर्तन या निर्माण से पहले लिखित सूचना देनी होती है। माना जा रहा है कि समीर के घर में नया निर्माण बिना सूचना दिए कराया गया था।

    प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य ने 12 जुलाई को इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी। कांट कस्बा निवासी समीर इससे बौखला गया। उसका कहना था कि स्टोरी उसके परिवार से संबंधित है। इसी रंजिश में उसने गौतम की हत्या की योजना बना ली। शुक्रवार दोपहर को वह दोस्त राजा के साथ बाजार से बड़ा चाकू खरीदकर लाया।

    इसके बाद रात में खेत से लौट रहे गौतम की बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने बैठ गया। पुलिस के अनुसार, समीर की योजना के अनुसार उसका पिता लियाकत, भाई तदीम व दोस्त राजा दिलावरपुर नहर के पास खड़ा था। वहां पहुंचते ही समीर ने गौतम से बाइक रुकवाई, इतने में लियाकत, तदीम व राजा भी सामने आ गया। उन सभी ने गौतम को पीटा।

    खबरें और भी

    उसी दौरान लियाकत, तदीम व राजा ने उनके हाथ पकड़े, जबकि समीर ने पेट, सीने, सिर में चाकू से 18 प्रहार किए। गौतम लहूलुहान होकर गिरे तो लियाकत, तदीम ने भी चाकू मारे। इस बीच ग्रामीणों के आने पर लियाकत, तदीम व राजा भाग गया मगर समीर पकड़ा गया। भीड़ के सामने उसने स्वीकारा कि हत्या की है।

    इस हत्याकांड के विरोध में कांट से लेकर प्रहलादपुर कमलनैनपुर तक आक्रोश था। शनिवार सुबह को सैकड़ों ग्रामीणों ने नौ घंटे थाने के सामने जाम लगाया था। उनकी मांग थी कि फरार लियाकत समेत तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी हो, समीर का एनकाउंटर किया जाए व मकान ध्वस्तीकरण हो।

    एसपी सौरभ दीक्षित के आश्वासन पर भीड़ हटी थी। दो संप्रदायों से जुड़ा प्रकरण होने से क्षेत्र में तनाव हो गया, इसलिए फोर्स तैनात रही। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में गौतम का अंतिम संस्कार किया गया। ददरौल विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपित समीर का मकान गैर आबादी में अनाधिकृत रूप से बना है इसलिए नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम बनो, निकाह करो या 2 करोड़ दो...' शाहजहांपुर में रंगदारी मांगने वाली शातिर युवती गिरफ्तार