इंसानियत शर्मसार! बंदर की मौत के शक में मानसिक मंदित युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
शाहजहांपुर में एक मानसिक मंदित युवक को बंदर की अलाव में जलकर मौत के शक में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप ...और पढ़ें

खंभे से बंधा मानसिक मंदित युवक
HighLights
जलालनगर मुहल्ले में हुई घटना का वीडियो प्रसारित, पुलिस कर रही है जांच
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बंदर की अलाव में जलाकर हत्या के शक में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। सोमवार शाम वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो पुलिस पहुंची। आरोपित मानसिक रूप से मंदित है। वह धार्मिक स्थल के आस-पास घूमता रहता है।
शहर के मुहल्ला जलालनगर में यादव वाली गली के पास धार्मिक स्थल है। जहां अलाव के पास एक बंदर की आग में जलने से मृत्यु हो गई। पास में ही एक युवक बैठा था। वहां से निकल रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्हें शक था कि बंदर को उसी युवक ने जलाकर मार डाला है। उसकी खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। पुलिस को जब इसके बारे में पता चला तो युवक को थाने ले आई।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है जो विभिन्न धार्मिक स्थलों के आस-पास ही घूमता रहता है। वह अपना नाम, पता तक बताने की स्थिति में नहीं है। प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिन लोगों ने पिटाई की है उनकी भी पहचान की जा रही है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि बंदर बीमार था और अलाव के पास लेटा रहता था। वह आग की चपेट में कैसे आया इसकी भी जांच होगी।