शाहजहांपुर में रातों-रात बदल गई तस्वीर: CM योगी के एक आदेश ने उड़ा दी अफसरों की नींद, जानें क्या हुआ!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शाहजहांपुर नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। बलिदानियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को रातों-रात पुनर्स्था ...और पढ़ें

टाउन हाल रोड स्थित प्रतिमाओ को स्थपित करने के लिए कार्य करते मिस्त्री जागरण
HighLights
फर्म को काली सूची मे डालने के साथ ही निलंबन की सूचना शासन को भेजी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन के बाद नगर निगम प्रशासन में खलबली मची है। बुधवार को पूरे दिन बलिदानियों की प्रतिमाओं को पुर्नस्थापित करने के लिए काम होता रहा। शाम तक फाउंडेशन तैयार करा लिए गए थे। देर रात प्रतिमाएं भी लगा दी जाएंगी। हालांकि बलिदानियों के स्वजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है जो लोग भी बलिदानियों के अपमान के जिम्मेदार हैं, जांच कराकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही मंगलवार रात ही नगर आयुक्त डा. बिपिन मिश्रा सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कार्यालय पहुंच गए थे। जहां आधी रात के बाद तक क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को सही करने व उनके पुर्नस्थापन करने के लिए कार्ययोजना बनी। बुधवार सुबह हाेते ही मजदूर बुलाए गए, जिस स्थान पर प्रतिमाएं लगनी थीं, वहां पर चार फाउंडेशन बनवाए गए।
इसके साथ ही प्रतिमाओं को भी सही करके पुराने स्वरूप में लाने का काम शुरू करा दिया गया जो देर रात तक यह कार्य चलता रहा। कार्यदायी फर्म लखनऊ की फ्लाई इंंफ्राटेक को काम से हटाए जाने के साथ ही काली सूची में डाल दिया गया है। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने स्वयं अपनी देखरेख में इस कार्य को शुरू कराया है।
नगर आयुक्त डा. बिपिन मिश्र ने बताया कि रात तक फाउंडेशन व प्रतिमाएं तैयार हो जाएंगी, जिसके बाद इन्हें स्थापित किया जाएगा। नई प्रतिमाओं की स्थापना सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद होगी।
यह है पूरा मामला
काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व क्रांतिकारी प्रेम किशन खन्ना की टाउनहाल में प्रतिमाएं लगीं थीं। जिन्हें सुंदरीकरण कार्य के दौरान 22 मार्च की रात नगर निगम की कार्यदायी संस्था लखनऊ की फ्लाई इंफ्रा टेक ने बुलडोजर से गिरा दिया था।
खबरें और भी
इससे प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इसका संज्ञान लेते हुए डीएम धर्मेेंद्र प्रताप सिंह को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सभी प्रतिमाओं को ज्यादा नुकसान नही पहुंचा था। उन्हें सुरक्षित रखवाया गया था। इन्हें सही कराकर पूर्व की तरह स्थापित किया जा रहा है। जिन लोगों की लापरवाही थी उन पर कार्रवाई की गई है। फर्म को काली सूची में डालने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सहायक अभियंता व अवर अभियंता के निलंबन की सूचना नगर विकास विभाग को भेज दी है।
- डा. बिपिन मिश्रा, नगर आयुक्त
यह भी पढ़ें- बलिदानियों का अपमान पड़ा भारी: 10 करोड़ के टेंडर छिपे और ब्लैकलिस्ट हुई कंपनी, जानें पूरा मामला