Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर के 3 बड़े स्कूलों पर गिरी गाज! किताबों की बिक्री में मनमानी पर लगा ₹1-1 लाख का जुर्माना

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:09 PM (IST)

    शाहजहांपुर में डीएम ने मनमाने ढंग से किताबें बेचने के मामले में तीन स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अन्य स्कूल को चेतावनी दी गई है ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. निर्देशों के बावजूद अनदेखी पर डीएम ने की कार्रवाई, एक स्कूल को जारी की गई चेतावनी

    2. 10 अप्रैल को जारी किए गए थे नोटिस, समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मनमाने ढंग से किताबें बिक्री करने के मामले में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तीन विद्यालय संचालकों पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है जबकि एक संचालक को चेतावनी दी गई है।

    जिन पर कार्रवाई की गई है उनमें शंकर मुमुक्ष विद्यापीठ, गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जलालाबाद व मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। विद्यालयों में किताबों को एक ही स्थान से खरीदने की बाध्यता, मनमाना शुल्क लेने सहित विभिन्न बिंदुओं पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पास शिकायतें पहुंचीं थीं।

    दस अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा। जिस पर डीएम ने डीआइओएस हरिवंश कुमार को जांच के निर्देश दिए थे। डीआइओएस ने बताया कि तक्षशिला पब्लिक स्कूल, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जलालाबाद व मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल को नोटिस जारी किए गए थे।

    शंकर मुमुक्ष विद्या पीठ को किताबों की सूची बदलने, गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक को एक नियत स्थान से किताबें बिकवाने व द मंसूरी इंटरनेशनल को विद्यालय परिसर के अंदर से किताबें बेचने का दोषी पाया गया।जिस आधार पर इन तीनों विद्यालयों पर अर्थदंड लगाया गया।

    तक्षशिला पब्लिक स्कूल से भेजे गए स्पष्टीकरण की जांच में पाया गया कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विक्रेताओं से खरीदी गई लेकिन कुछ किताबें बाजार में आसानी से न मिलने पर चेतावनी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर के होनहारों का जलवा: हाईस्कूल में 3 छात्रों ने किया जिला टॉप, इंटरमीडिएट में विशाल ने मारी बाजी

    खबरें और भी