Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर के होनहारों का जलवा: हाईस्कूल में 3 छात्रों ने किया जिला टॉप, इंटरमीडिएट में विशाल ने मारी बाजी

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:59 PM (IST)

    शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो गए, जिसमें हाईस्कूल में तीन छात्रों ने 94.33% अंकों के साथ जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में विशाल ने 91 ...और पढ़ें

    रिजल्ट घोषित होने के बाद अपनी खुशी प्रकट करतीं छात्राएं

    रिजल्ट घोषित होने के बाद अपनी खुशी प्रकट करतीं छात्राएं

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया। हाईस्कूल में 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीन छात्र-छात्राएं पहले स्थान पर रहे। इनमें जलालाबाद के सेठ सियाराम इंटर कालेज की भूमि सिंह, संजय कुमार सरस्वती इंटर कालेज के समीर भारद्वाज व जैतीपुर के महेंद्र पाल सिहं इंटर कालेज के सत्यदेव शामिल हैं।

    दूसरे स्थान पर कलान के एसएमएस गल्र्स इंटर कालेज की अनामिका शाक्य रहीं। उनके उनके 93.17 प्रतिशत अंक आए। जबकि 93 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कलान के ही एम कुमारी इंटर कालेज की शीतल रहीं।

    इंटर में अल्हागंज के एमआर देवी इंटर कालेज चिलाैआ के विशाल 91.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम रहे। पीआर दयाल इंटर कालेज चिलौआ के हिमांशु सिंह 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थन पर रहे।

    संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर एमआर देवी इंटर कालेज चिलौआ के अवनीश व स्मृति त्रिवेदी रहीं। दोनों के 91-91 प्रतिशत अंक आए हैं।


    यह भी पढ़ें- बरेली की बेटियों का धमाल! UP बोर्ड रिजल्ट में नंदिनी और सुरभि ने गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश में पाई दूसरी और तीसरी रैंक