Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब खुश रहो तुम लोग... व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी दर्द लिखकर शिक्षक ने दुनिया को कहा अलविदा

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:44 PM (IST)

    शाहजहांपुर में शिक्षक शिवओम अवस्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव फंदे पर लटका मिला। मृत्यु से पहले उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक मार् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। अब खुश रहो तुम लोग। जो खुशी मेरे रहने पर तुम लोगों को नहीं म‍िली, मेरी गैर मौजूदगी पर तुम लोगों को मिले। अब ये मेरी सहने की आखिरी हद है। ये आखिरी शब्‍द श‍िक्षक ने अपने व्हाट्सएप स्‍टेटस पर लगा रखे थे। जोक‍ि पुल‍ि स की जांच में सामने आए हैं। फ‍िलहाल पुल‍िस इसी व्हाट्सएप स्‍टेटस के आधार पर जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, शहर के मतानी मुहल्ला निवासी शिक्षक शिवओम अवस्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। किरायेदार ने दोपहर जब शव देखा तो पुलिस को घटना के बारे में बताया।

    WhatsApp Image 2026-01-11 at 4.19.48 PM

    शिवओम ट्यूशन पढ़ाते थे। उनकी मां मीरा अवस्थी कन्याकुमारी धार्मिक यात्रा पर गई हैं। जबकि पत्नी सौम्या करीब एक सप्ताह से मायके में थी। दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके किरायेदार ने कमरे में जाकर देखा तो शव साड़ी के फंदे से लटका था।

    पांच बहनों में वह इकलौते भाई थे। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। शिवओम का मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है। इस प्रकरण में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


    यह भी पढ़ें- UP Board Pre-Board 2026: शाहजहांपुर में हिंदी पेपर से हुआ आगाज, जानें क्या रही सख्ती और कैसा था पैटर्न