विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में बड़ा फैसला: बिना हेलमेट पकड़े गए तो मौके पर ही देना होगा चालान, तभी छूटेगी गाड़ी

Published: Thu, 27 Aug 2026 10:20 AM (IST)

शाहजहांपुर में अब बिना हेलमेट पकड़े जाने पर वाहन चालकों को मौके पर ही चालान की धनराशि जमा करनी होगी, ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. हेलमेट अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार से शुरू होगा अभियान

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए एक बार फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। इस बार बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का चालान तो कटेगा, लेकिन वाहन तब छोड़ा जाएगा, जब चालान की धनराशि जमा करा ली जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस अभियान को 29 अगस्त से शुरू करने और इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है।

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के प्रतिदिन चालान काटे जाते हैं। पूर्व में नो हेलमेट नो फ्यूल' जैसे अभियान चलाए गए, लेकिन वे प्रभावी नहीं रहे। सड़क हादसों में 70 प्रतिशत मौतें उन दोपहिया चालकों की होती हैं, जो हेलमेट नहीं पहनते।

हाल ही में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक होमगार्ड की मृत्यु हेलमेट न पहनने के कारण हुई थी। डीएम ने कहा कि शनिवार से लगातार अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

चालान की धनराशि जमा कराने के बाद ही संबंधित वाहन को छोड़ा जाएगा। एएसपी नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रशासन के सहयोग से प्रभावी बनाया जाएगा।

जनवरी से जुलाई तक जिले में बिना हेलमेट 85 हजार वाहन चालकों के चालान हो चुके हैं, जिनसे लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग नियमित निरीक्षण करेंगे और ओवरस्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- निगम की कमाई 'आपस में बांटने' पर घिरे शाहजहांपुर के पार्षद, महापौर अर्चना वर्मा ने 3 दिन में मांगा जवाब