गोंडा और गोंडा कचहरी के बीच एनआई कार्य से शाहजहांपुर में ट्रेनों का संचालन बाधित, यात्री परेशान
गोंडा और गोंडा कचहरी के बीच चल रहे नान इंटरलाकिंग कार्य से शाहजहांपुर में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात् ...और पढ़ें

HighLights
गोंडा और गोंडा कचहरी के बीच नान इंटरलाकिंग कार्य से संचालन प्रभावित।
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं।
यात्रियों को असुविधा हुई और प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गोंडा और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशनों के बीच चल रहे नान इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य और विभिन्न रेलखंडों पर ट्रैक मरम्मत के लिए लिए जा रहे ब्लाक का असर बुधवार को भी ट्रेनों के संचालन पर दिखाई दिया। कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पर आई, इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एनआई कार्य के चलते सीतापुर पैसेंजर पहले से ही निरस्त चल रही है, जबकि जननायक एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया। इसके अलावा पीछे के स्टेशनों से ही ट्रेनों के विलंब से रवाना होने का असर शाहजहांपुर तक देखने को मिला।
बुधवार को योग नगरी ऋषिकेश विशेष किराया समर स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 44 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल विशेष किराया समर स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 52 मिनट, जम्मूतवी सुपरफास्ट दो घंटे 12 मिनट तथा छपरा विशेष किराया समर स्पेशल ट्रेन एक घंटा 43 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा और उनकी आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई।
स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नान इंटरलाकिंग कार्य अभी चलेगा। इससे कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर बना रह सकता है। यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेते रहे।