Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM (IST)

    स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से हुई शुरू, मेरिट आधारित होगी।

    2. समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण।

    3. ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होंगे।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी। आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन किए जाएंगे।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में प्रवेश संबंधी नियम, दिशा-निर्देश व समय-सारिणी भी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के मुताबिक अभ्यर्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

    इसके बाद वे अपनी पात्रता व रुचि अनुरूप पाठ्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय कैंपस सहित अधिकतम पांच महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों की प्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो व अन्य अनिवार्य दस्तावेज निर्धारित तिथि तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करने होंगे।

    विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया शासन व विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही संपन्न करनी होगी। निर्धारित स्वीकृत सीटों से अधिक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर ही किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन भी अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी एक ही महाविद्यालय में एक ही पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। वे अपनी इच्छा व अर्हतानुसार पाठ्यक्रम व महाविद्यालय का चयन सीटों की उपलब्धता के आधार पर करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

    जो समय-सारिणी जारी की गई है उसके अनुसार 28 जुलाई से आनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे जो चार अगस्त तक किए जा सकेंगे, जबकि संबंधित महाविद्यालयों में आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि सात अगस्त निर्धारित की गई है। मेरिट सूची व प्रवेश की आगामी समय-सारिणी विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाएगी।