Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर तक चलेगी टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन, 6 जुलाई को होगा उद्घाटन

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:03 PM (IST)

    रेलवे ने टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन को शाहजहांपुर तक विस्तारित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन अब शाहजहांपुर तक चलेगी।

    2. उद्घाटन 6 जुलाई, 2026 को, नियमित सेवा 7 जुलाई से।

    3. यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक सीधी यात्रा मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत देने वाली घोषणा की है। एक्सप्रेस के बाद अब यात्रियों को टनकपुर के लिए एक और सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे ने टनकपुर–पीलीभीत–टनकपुर पैसेंजर ट्रेन का दायरा बढ़ाते हुए इसका संचालन शाहजहांपुर तक करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

    इस रूट का औपचारिक उद्घाटन छह जुलाई 2026 को उद्घाटन विशेष गाड़ी द्वारा किया जाएगा, जबकि सात जुलाई से इस विस्तारित मार्ग पर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इस मार्ग विस्तार से पीलीभीत–शाहजहांपुर खंड के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

    बताया कि पीलीभीत-शाहजहांपुर उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या दिनांक छह जुलाई को पीलीभीत से सुबह दस बजकर 45 पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर डेढ बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी और यहां से गंतव्य लिए रवाना होगी। ट्रेन का प्रतापपुर हाल्ट, पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर, मिघौना, चक सफोरा, जिंदपुरा, वाजीरपुर हाल्ट, निगोही, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द और शहबाज नगर स्टेशन पर ठहराव होगा।

    कल से नियमित चलेगी ट्रेन, समय-सारणी जारी

    टनकपुर-शाहजहांपुर के बीच ट्रेन संख्या 55322 का प्रतिदिन सुबह सात बजे टनकपुर से रवाना होगी और सवा 11 बजे शाहजहांपुर आएगी। प्रमुख स्टेशनों में बनबसा, चकरपुर, खटीमा, मझोला पकड़िया, न्योरिया हुसैनपुर), पीलीभीत), भोपतपुर, बीसलपुर, निगोही और शहबाजनगर बजे पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    शाहजहांपुर-टनकपुर के बीच ट्रेन संख्या 55323 का प्रतिदिन दोपहर 12 बजकर 45 बजे शाहजहांपुर से रवाना होकर शाम चार बजकर 50 मिनट पर टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन के प्रमुख ठहराव शहबाजनगर, निगोही, बीसलपुर, भोपतपुर, पीलीभीत, न्योरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, खटीमा, चकरपुर हाल्ट और बनबसा स्टेशन पर होगा।

    इस गाड़ी के मार्ग विस्तार से टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच एक सीधी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो जाएगी तथा विद्यार्थियों, किसानों, व्यावसायियों सहित स्थानीय जनता को किफायती, संरक्षित व आरामदेह यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    ट्रेन संख्या 55351 के संचालन समय में होगा परिवर्तन

    गाड़ी संख्या 55322 व 55323 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी के मार्ग विस्तार शाहजहांपुर तक किये जाने पर गाड़ी संख्या 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी के समय में पीलीभीत से शेरगंज के बीच संचालन समय में परिवर्तन किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन परिवर्तित समय के अनुसार पीलीभीत से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी। प्रताबपुर में अपराह्न दो बजे से दो बजकर एक मिनट तक रहेगी। इसी तरह से पौटा, भोपतपुर तथा शेरगंज जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए लागू होगी एक समान व्यवस्था, देशभर में आएगी एकरूपता