यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2000 Note: शाहजहांपुर के बैंकों में जमा हुए दो हजार के नोट, 43 हजार के पार पहुंची संख्या
2000 Noteभारतीय स्टेट बैंक की टाउनहाल शाखाएं में 515 नोट जमा हुए। शाम को भारतीय रिजर्व बैंक ने सात अक्टूबर तक नोट जमा करने की तिथि बढ़ाकर राहत दे दी ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ने चार माह पहले दो हजार के नोट को चलन से हटा दिया था। 30 सितंबर तक बैंक में नोट जमा करने का समय नियत किया था। जनपद में बड़ी संख्या में दो हजार के नोट जमा हुए। पेट्रोल पंप, बीमा निगम में 26 सितंबर को ही नोट लेना बंद कर दिए गए थे। शनिवार को अंतिम तिथि की वजह से सभी बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने की व्यवस्था की गई।
भारतीय स्टेट बैंक की टाउनहाल शाखाएं में 515 नोट जमा हुए। शाम को भारतीय रिजर्व बैंक ने सात अक्टूबर तक नोट जमा करने की तिथि बढ़ाकर राहत दे दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2016 को दो हजार का नोट जारी किया था। यह नोट 500 तथा एक हजार के नोट बंद होने पर जारी किया गया था। सात साल से पहले ही नोट को चलन से बाहर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: RBI ने 2,000 रुपये के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ाई, अब 07 अक्टूबर तक बदल सकते हैं नोट
19 मई को आरबीआई ने किया था बंद का एलान
इसी वर्ष 2023 में 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट को बंद किए जाने की घोषणा कर दी। 30 सितंबर तक नोट जमा करने का समय दिया गया। इसके बाद लोगों ने दो हजार के नोट बैंक में जमा करने शुरू कर दिए। सभी बैंक शाखाओं में दस नोट तक बदलने की सुविधा प्रदान की गई।
30 सितंबर है आखिरी तारीख
शनिवार को अंतिम दिन होने की वजह से भारतीय स्टेट में टाउनहाल शाखा में नोट बदलने को भीड़ रही। यहां शाम तक 515 नोट जमा हुए। लगभग 400 नोट अन्य शाखाओं से आए। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आदि बैंकों में भी नोट जमा हुए।
खबरें और भी
स्टेट बैंक में जमा हुए 86.60 करोड़ के नोट
भारतीय स्टेट बैंक में 20 मई के बाद से अब तक लगभग 86.60 करोड़ रुपये कीमत के दो हजार के नोट जमा हुए हैं। बैंक के प्रबंधक रोकड़ प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि अंतिम दिन लगभग 915 नोट आए हैं। इससे पहले 43300 के लगभग नोट जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब सात अक्टूबर तक दो हजार के नोट जमा होंगे और एक दिन दस ही नोट तक बदले जाएंगे।