शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने में लड़ते हुए घुसे दो सांड़, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने में दो सांड़ों के घुसकर लड़ने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे साइबर हेल्पडेस्क का शीशा टूट गया और पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचा ...और पढ़ें

कोतवाली में लड़ते सांड़ों ईट मारकर भगाते पुलिसकर्मी। सौ. इंटरनेट मीडिया
HighLights
साइबर हेल्पडेस्क के अंदर घुसकर तोड़ा शीशा, कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। प्रशासन की लापरवाही के चलते बेसहारा पशुओं का आंतक थाने के अंदर तक पहुंच गया। मंगलवार को जलालाबाद थाने के अंदर दो सांड़ लड़ते हुए पहुंच गए जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी कोई डंडा तो कोई ईंट उठाकर दौड़े तो दोनों सांड़ साइबर हेल्प डेस्क के अंदर तक घुस गए।
लड़ते हुए उसके अंदर से निकले तो शीशा टूट गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी जितना उन्हें भगाने का प्रयास कर रहे थे उतना ही सांड़ आक्रमक हो रहे थे। कई पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
करीब आधा घंटे बाद बमुश्किल पानी डालकर दोनों को थाने के बाहर से निकाला गया। इसी तरह आये दिन आबादी के बीच भी बेसहारा पशु हमलावर हो रहे हैं।
कई लोगों की जान भी चली गई लेकिन उसके बाद भी प्रशासन पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रताप ने बताया कि जलालाबाद के गुरगवां गांव में गोशाला बन रही है, जल्द इन पशुओं को पकड़वाकर वहां भिजवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में इंसानियत शर्मसार: हाईवे पर गिरे शव को रौंदती रहीं दर्जनों गाड़ियां, पुलिस ने फावड़े से बटोरे अवशेष