विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ankit Baliyan Murder: काश! UP पुलिस को मिल जाता इनपुट तो बच सकती थी अंकित की जान

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 01 Sep 2026 06:45 AM (IST)

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि हरियाणा एसटीएफ ने दिसंबर 2025 में ही ...और पढ़ें

अंकित बालियान के फाईल फोटो। सौ. सोशल मीडिया

अंकित बालियान के फाईल फोटो। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. दिसंबर 2025 में यूपी के एक सिंगर की हत्या की योजना बनाने में पकड़े गए थे चार शूटर

  2. हरियाणा पुलिस ने गोगी गैंग को किया था ट्रैस, तब नहीं दी गई थी यूपी पुलिस को सूचना

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक ऐसा पहलू सामने आया है, जिसने सुरक्षा और अंतरराज्यीय पुलिस इनपुट शेयरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते उत्तर प्रदेश पुलिस और अंकित बालियान के परिवार को इनपुट मिल गया होता, तो शायद आज अंकित अपने स्वजन के बीच जिंदा होते।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात गोगी गैंग के शूटर काफी समय से अंकित की रेकी कर रहे थे, और उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इस मामले में दिसंबर 2025 में हरियाणवी एसटीएफ ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

दिसंबर 2025 में हरियाणा एसटीएफ ने गोगी गैंग के सक्रिय सदस्यों को ट्रैक किया था। तब वह हथियार जुटा रहे थे और रेकी कर रहे थे। हरियाणा एसटीएफ ने चार शूटरों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। चार बदमाशों को हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान हुई पूछताछ में एसटीएफ के हाथ यह अहम सुराग लगा था कि गैंग के शूटर उत्तर प्रदेश के एक लोकप्रिय सिंगर की हत्या की योजना बना रहे हैं, और इसके लिए हथियारों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ankit Baliyan murder: कनाडा से Snapchat पर चल रहा था गोगी गैंग का हत्या माड्यूल, चार दिनों में शूटरों ने बदली दस-दस ID

हरियाणा एसटीएफ ने बदमाशों को जेल तो भेज दिया, लेकिन इस अति-संवेदनशील इनपुट को यूपी पुलिस या यूपी एसटीएफ के साथ साझा नहीं किया गया। अब अंकित बालियान की हत्या होने के बाद यूपी पुलिस को जानकारी मिली कि दिसंबर 2025 में भी शूटर अंकित बालियान की हत्या करना चाहते थे।
सूचना के अभाव में गोगी गैंग के अन्य शूटर लगातार रेकी करते रहे और आखिर 26 अगस्त को उन्होंने शामली में इस घटना को अंजाम दे दिया। इस इनपुट गैप के सामने आने के बाद अब दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल और इंटेलिजेंस शेयरिंग को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।