विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लॉट सोच समझकर ही खरीदें! यूपी में छह कॉलोनियों के निर्माण ध्वस्त, दो दिन से गरज रहा बुलडोजर

Published: Thu, 06 Feb 2025 02:03 PM (IST)

शामली में अवैध कॉलोनियों पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर दूसरे दिन भी चला। छह कॉलोनियों में 116 बीघा भूमि ...और पढ़ें

शामली में स्थित कालोनी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया निर्माण। सौ. एमडीए
शामली में स्थित कालोनी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया निर्माण। सौ. एमडीए

जागरण संवाददाता, शामली। अवैध कालोनियों पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर दूसरे दिन भी चलाया गया। दो कालोनियों में कराए पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया गया। एमडीए के नोटिस के बावजूद कालोनी संचालकों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए, जिसके बाद एमडीए उपाध्यक्ष के आदेश पर दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा।

दो दिन के अभियान में 116 बीघा भूमि में काटी जा रही छह कालोनियों में अवैध निर्माण गिराए गए है। बुधवार को दूसरे दिन फिर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र शामली में उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर टीम पहुंची।

इसके तहत चंद्रवीर वर्मा, सुधीर वर्मा, बरखंडी रोड पर 16 बीघा एवं राजेश्वर बंसल, प्रशांत, शमीम अहमद की 10 बीघा जमीन में काटी जा रही कालोनियों में अनाधिकृत निर्माण गिराया गया। इससे पहले मंगलवार को आदर्श कालोनी भैंसवाल रोड पर अवैध भू-स्वामी वरूण मित्तल, संजू प्रधान की लगभग 20 बीघा भूमि पर पक्के निर्माण को गिराया गया।

इसके उपरांत भैंसवाल रोड आइ हास्पिटल के सामने योगेंद्र सिंह की करीब 10 बीघा, करनाल बाइपास पर इकबाल सिद्दीकि की 20 बीघा और करनाल बाइपास पर डिफेंस गार्ड फेज-2 में राजूद्दीन व मासूम प्रधान की 40 बीघा भूमि में चल रहे अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध निर्माण को गिराया गया।

अवर अभियंता भरतपाल सिंह ने बताया कि कालोनी संचालकों को बिना मानचित्र व स्वीकृति के निर्माण कार्य के ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इन्होंने निर्माण नहीं गिराए। जिसके उपरांत अभियान चल रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अवैध कालोनियों में न खरीदें प्लाट

एमडीए के अधिशासी अभियंता विनित अग्रवाल ने बताया कि छह कालोनियों में कार्रवाई हो चुकी है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि प्लाट सोच समझकर ही खरीदारी करें। अनाधिकृत कालोनी में अपने जमा पूंजी न लगाए, क्योंकि यहां उनका रुपया बेवजह वेस्ट ही रहेगा। इसलिए पूरी पड़ताल कर ही प्लाट खरीदें।

ये भी पढे़ं - 

Maha Kumbh: श्रद्धालुओं की भीड़ हुई कम, फिर भी इतना चलना पड़ रहा पैदल; बैरिकेडिंग ने किया परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।