Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISCE Result: दसवीं में आदित और इंटर में अभय शामली के जिला टाॅपर

    By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:45 PM (IST)

    CISCE Result 2026: शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं में आदित गुप्ता और 12वीं में अभय ...और पढ़ें

    10वीं टॉपर आदित गुप्ता, 12वीं टॉपर अभय मलिक को मिठाई खिलाते बाबा महक सिंह।

    10वीं टॉपर आदित गुप्ता, 12वीं टॉपर अभय मलिक को मिठाई खिलाते बाबा महक सिंह।

    HighLights

    1. आदित गुप्ता ने 10वीं में पाए 98.8% अंक।

    2. अभय मलिक को 12वीं में मिले 98% अंक।

    जागरण संवाददाता, शामली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने गुरुवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम जारी कर दिए। जिले के सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आइसीएसई 10वीं में आदित गुप्ता और आइएससी 12वीं में अभय मलिक ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    चूंकि जिले में एक मात्र स्कूल है इसलिए यह दोनों ही जिला टाॅपर भी बनें। स्कूल में फादर जोस ने सभी मेधावियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    गुरुवार को सीआइएससीई बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किया गया। शहर के सेंट फ्रांसिस के मेधावियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर जोस मैथ्यू थेक्केल ने बताया कि हाईस्कूल में आदित गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    इसी क्रम में अवनी मित्तल और वनीषा मित्तल दोनों ने ही 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया है। देवांंश गर्ग और ध्रुव चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं में अभय मलिक ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    वहीं, दूसरे स्थान पर 97.2 अंक के साथ आराध्या जैन रही। तीसरा स्थान 97 प्रतिशत अंक के साथ अर्पित छाबड़ा ने प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

    फादर जोस की ओर से सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दी गई। फादर जोस ने सभी सफल विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन की सराहना की.

    खबरें और भी