विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में भारी गिरावट, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत

Published: Sat, 01 Aug 2026 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:22 AM (IST)

सरकार ने अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में 346 से 375 रुपये तक की कटौती की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में भारी कटौती की गई।

  2. प्रति रिफिल 346 से 375 रुपये तक की कमी।

  3. होटल, ढाबा, कैटरिंग व्यवसायियों को मिली बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, शामली। सरकार ने अगस्त के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में कटौती कर कारोबारियों को राहत दी है। नई दरें लागू होने के बाद 19 किग्रा के विभिन्न श्रेणियों के कमर्शियल सिलिंडरों पर 346 रुपये से लेकर 375 रुपये प्रति रिफिल तक की कमी की गई है। कीमतों में कमी का सीधा लाभ होटल उद्योग, ढाबा संचालकों, कैटरिंग व्यवसाय और छोटे उद्यमियों को मिलने की उम्मीद है।

शनिवार को सरकार के निर्देशानुसार देशभर की विभिन्न तेल कंपनियों ने व्यवसायिक एलपीजी 19 किग्रा गैस रिफिल के दामों में भारी 346 रुपये से लेकर 375 रुपये तक की कटौती की है।

तेल कंपनियों के इस फैसल से सबसे अधिक लाभ उद्यमियों, होटल संचालक, रेस्टोरेंट संचालक, कैटरिंग व्यवसायी, चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले और रेहडी पर कमर्शियल सिलिंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को होगा।

इससे पूर्व एक जुलाई को तेल कपंनियों ने व्यवसायिक गैस सिलिंडरों पर छह रुपये की आंशिक कटौती की थी। जिले के कारखानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। सिलेंडराें के दामों में भारी कटौती होने उनके उत्पाद की लागत में कमी आएगी।

उद्यमियों ने सरकार और तेल कंपनियों के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में कमी होने से उद्योगों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं, व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से गैस की बढ़ती कीमतों के कारण भोजन एवं खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही थी। अब दाम घटने से भोजन तैयार करने, खानपान सेवाओं और उत्पादन कार्यों में खर्च कम होगा, जिससे ग्राहकों को भी राहत मिल सकती है।

आईआईए और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार और तेल कंपनियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी से स्थानीय व्यापार गतिविधियों को गति मिलेगी और छोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सरकार के निर्देशानुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार से 19 किग्रा के व्यवसायिक सिलिंडरों में के दामों में 346 रुपये से लेकर 375 रुपये तक की कटौती की है। 19 किग्रा तीन श्रेणियों में प्रथम में 3129 रुपये में 375 रुपये की कटौती के बाद 2754.50 रुपये दाम, दूसरी श्रेणी नैनोकट में 3277.50 रुपये से 346 रुपये घटाकर 2931.50 रुपये दाम और दूसरी श्रेणी एक्सट्रा तेज की 3151 रुपये से 374 रुपये घटाकर 2777. 50 रुपये दाम निर्धारित किए है।

-कुलदीप सिंह, प्रबंधक हरे कृष्णा इंडेन गैस सर्विस

यह भी पढ़ें- Samudra Manthan Scheme: अब तेल-गैस के लिए खाड़ी देशों के भरोसे नहीं रहेगा भारत, ₹84084 करोड़ में बनाया मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें- खाड़ी देश के तेल-गैस के खजाने पर दबदबा दिखाने चली भारत की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी! मेगा कॉन्ट्रैक्ट किया साइन