Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Iqra Hasan: सपा सांसद इकरा हसन ने धार्मिक टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग, बोले- 'यति नरसिंहानंद गिरी ने किया अपमान'

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 12:13 PM (IST)

    Kairana MP Iqra Hasan Said On Yeti Narsimhanand Giri कैराना की सांसद इकरा हसन अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाती है। इकरा हसन कई बार अपनी वीडियो स ...और पढ़ें

    Iqra Hasan: कैराना से सपा सांसद हैं इकरा हसन।
    Iqra Hasan: कैराना से सपा सांसद हैं इकरा हसन।

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया इकरा ने वीडियो
    2. प्रदेश में माहौल खराब करने का दिया हवाला

    संवाद सूत्र, जागरण कैराना/शामली। सपा सांसद इकरा हसन ने स्वयं साेशल मीडिया पर एक मिनट बाइस सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

    इकरा हसन ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने मुद्दे पर संसद में आवाज उठाने की बात कही है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

    कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इकरा हसन फैमली नामक अकांउंट है। इस पर एक वीडियो प्रसारित किया है। इकरा ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो प्रसारित हो रही है, जिसमें यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब व कुरान शरीफ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में गैर कानूनी टिप्पणी की गई है, जिससे मुस्लिम समाज में बेहद आक्रोश व्याप्त है।

    ये भी पढ़ेंः 'सपा मतलब समाप्त वादी पार्टी, राहुल देश के पहले गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष', केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

    माहौल खराब करने की कोशिश

    इकरा ने कहा, कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज देश व प्रदेश में जातीय माहौल खराब कराना चाहते है। उन्होंने यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। वहीं अन्य समुदाय के लोग उनकी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिए गए बयान को आपत्ति जनक बता रहें है। 

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में घमासान, बरेली में सपा महिला सभा में बड़ा बदलाव