शादी के लिए कैसे मिलेगा सिलिंडर? शामली प्रशासन ने दूर कर दी कंफ्यूजन
शामली में शादी के सीजन के लिए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब मांगलिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक सिलेंडर आसानी से उपलब्ध होंगे। ...और पढ़ें

HighLights
शादी के लिए वाणिज्यिक सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित।
आवेदन हेतु शादी का कार्ड व अनुमानित मेहमान संख्या।
अस्थायी कनेक्शन के लिए ₹2400 सिक्योरिटी जमा।
जागरण संवाददाता, शामली। शादी के सीजन की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में जिला पूर्ति विभाग ने कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत घर में शादी या कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रम है तो कामर्शियल सिलिंडर मुहैया कराए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन के साथ ही सिलिंडर दिलाना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल तक 60 आवेदन विभाग को मिल चुके हैं।
शासन की नई गाइडलाइंस के अनुसार कुल आवश्यकता का 20 प्रतिशत हिस्सा विशेष आयोजनों और दैनिक जीवन की अनिवार्य आवश्यकताओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पीएनजी कनेक्शन होने पर इंडस्ट्रीज को 70 प्रतिशत सप्लाई की जा रही है।
जिला पूर्ति कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 तक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने बताया कि आयोजन के दौरान गैस की कमी न हो व संसाधनों का दुरुपयोग भी रोका जा सके, इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें अब शादी का कार्ड के साथ फार्म भरकर आवेदन दाखिल करना होगा।
आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
जिला पूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडर के आवंटन के लिए नियम बनाए हैं। इजिसमें आवेदन पत्र के साथ शादी का निमंत्रण पत्र अनिवार्य होगा। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों का अनुमानित आंकड़ा भी रहेगा। कैटर्स या हलवाई का विवरण व नजदीकी एजेंसी जहां से सिलिंडर प्राप्त करना है। इन विवरण के आधार पर विभाग जांच करेगा और फिर मेहमानों की संख्या के आंकलन के अनुसार सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे।
खबरें और भी
ऐसे मिलेगा अस्थाई कामर्शियल कनेक्शन
शादी-विवाह के लिए व्यावसायिक 19 किग्रा सिलिंडर ही दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक अस्थाई कनेक्शन लेना होगा। नए व्यावसायिक कनेक्शन के लिए निर्धारित दो हजार 400 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। फीस जमा होने के बाद एक अस्थाई पंजिका मिलेगी, जिसे दिखाकर निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर लिए जा सकेंगे। 19 किग्रा वाले एक कामर्शियल सिलिंडर की वर्तमान कीमत 2080.50 रुपये है।
काम खत्म होने पर वापस मिल जाएगी सिक्योरिटी
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अस्थाई है। समारोह संपन्न होने और खाली सिलिंडर वापस जमा करने के बाद जमा सिक्योरिटी फीस वापस कर दी जाएगी। इसके साथ ही वह अस्थाई कनेक्शन भी सरेंडर किया जाएगा।
शादी समारोह के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। आवेदन मिलते ही कंपनियों के सेल्स आफिसर को तेजी से भिजवाएं जा रहे हैं, ताकि समय से निर्धारित सिलिंडर मिल सकें। हमारी अपील है कि संख्या जरूरत के हिसाब से सीमित ही रखें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। - अंकुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी